अग्रवाल कुटुंबनामों का वर्गीकरण - Classification of Agarwal's family Names हर्ष वर्धन गोयल (Harsh Vardhen Goel) अग्रवालों में विभिन्न जाति सूचक नामों और गोत्रो के साथ अन्य सह्रस्रों व्योम, अल्ल, बँक, अटक, शाखा और उपनाम का भी प्रयोग किया किया जाता है। यह कुटुंबनाम अग्रवालों के व्यवसाय, स्थान, वंश, आदि के भेद से उत्पन्न हुए हैं और इनका अपना समग्र और विस्तृत इतिहास है। इस भाग में उन्हीं कारकों के आधार अग्रवालों के विभिन्न कुटुंबनामों का वर्गीकरण, गोत्र, मूलस्थान, अन्य प्रचलित नाम/वर्तनी सती माता आदि विवरण दिया है। कुटुंबनाम का वर्गीकरण 1. वर्ण/जाति आधारित कुटुंबनाम वर्ण/जाति आधारित कुटुंबनाम में कुटुंब अपनी वर्ण अथवा जाति का नाम अपने कुटुंबनाम के लिए प्रयोग करता है। उदाहरण: गुप्त (अपभ्रंश: गुप्ता), वैश्य, अग्रवाल, (अपभ्रंश : अग्रवाला, अगरवाला) अग्रवंशी, अग्रकुल, अग्रहरि, सेठ, साहू इत्यादि। 2. कुटुंबपुरुष आधारित कुटुंबनाम अग्रवाल परिवारों में अनेको व्यक्तियों ने अपने वंश म...
Comments
Post a Comment