अग्रवाल कुटुंबनामों का वर्गीकरण - Classification of Agarwal's family Names हर्ष वर्धन गोयल (Harsh Vardhen Goel) अग्रवालों में विभिन्न जाति सूचक नामों और गोत्रो के साथ अन्य सह्रस्रों व्योम, अल्ल, बँक, अटक, शाखा और उपनाम का भी प्रयोग किया किया जाता है। यह कुटुंबनाम अग्रवालों के व्यवसाय, स्थान, वंश, आदि के भेद से उत्पन्न हुए हैं और इनका अपना समग्र और विस्तृत इतिहास है। इस भाग में उन्हीं कारकों के आधार अग्रवालों के विभिन्न कुटुंबनामों का वर्गीकरण, गोत्र, मूलस्थान, अन्य प्रचलित नाम/वर्तनी सती माता आदि विवरण दिया है। कुटुंबनाम का वर्गीकरण 1. वर्ण/जाति आधारित कुटुंबनाम वर्ण/जाति आधारित कुटुंबनाम में कुटुंब अपनी वर्ण अथवा जाति का नाम अपने कुटुंबनाम के लिए प्रयोग करता है। उदाहरण: गुप्त (अपभ्रंश: गुप्ता), वैश्य, अग्रवाल, (अपभ्रंश : अग्रवाला, अगरवाला) अग्रवंशी, अग्रकुल, अग्रहरि, सेठ, साहू इत्यादि। 2. कुटुंबपुरुष आधारित कुटुंबनाम अग्रवाल परिवारों में अनेको व्यक्तियों ने अपने वंश म...
अग्रवाल कुटुंबनाम - लड़िया (Ladia/Ladiya) अन्य प्रचलित नाम/वर्तनी: लाडिया, लाड़िया, लडिया, लढिया गोत्र: बिंदल (Bindal), गोयल (Goyal) मूल स्थान: मण्डावा वर्गीकरण: व्यवसाय आधारित कुटुंब नाम विवरण: यह परिवार हीरे और मोती के हार के व्यापर से प्रसिद्ध हुआ, लड़िया शब्द हीरे और मोतियों जटित माला का सूचक है यह परिवार बिंदल गोत्री है। मूल निवास स्थान मण्डावा है। मंडावा (Mandawa) भारत के राजस्थान राज्य के झुंझुनू ज़िले में स्थित एक नगर है। यह शेखावाटी क्षेत्र का हिस्सा है। जयपुर से उत्तर में 190 किमी पर स्थित मंडावा है। मंडावा अपने किले और हवेली के लिए जाना जाता है। कुटुंबनाम से सम्बंधित/प्रख्यात व्यक्ति: श्री भगवती प्रसाद लड़िया, डालुराम लक्ष्मीचन्द (झुन्झुनू , मंडावा के अग्रवाल लडिया - आसाम ट्रेंड डाइरेक्टरी पुस्तक सन् 1941 गोलाघाट हाटखोला महोल्ला), इस परिवार के सेठ आनन्दराम, श्रीनिवास ने कोलकाता में विशेष नाम कमाया। विशेष जानकारी: लड़िया परिवार की हवेलियां लक्ष्मी नारायण लड़िया हवेली - यह मंडावा (झुंझुन) की सबसे सुन्दर हवेलियों में...
Comments
Post a Comment